सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते सपाई।
– सपाईयों ने केक काटा, वृक्ष लगाए, बड़ी तादाद में शामिल हुए कार्यकर्ता
CIT NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को जनपद में उत्साह, जोश और जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित समारोह में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं व आम लोगों के बीच मिष्ठान वितरित किया। कार्यक्रम में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व को सामाजिक न्याय, विकास और पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) की राजनीति का मजबूत आधार बताते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और अधिकार पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि पूरे जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में इसे जनसेवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जरूरतमंदों को फल एवं मिष्ठान वितरित किए तथा भंडारों का आयोजन कर लोगों की सेवा की। जिला कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद नरेश उत्तम पटेल, पूर्व सांसद अशोक पटेल, विधायक ऊषा मौर्या, चेयरमैन राजकुमार मौर्य एडवोकेट, संतोष द्विवेदी, सुशील कुमार पटेल उर्फ दोषी, रामशरण यादव, समरजीत सिंह, दलजीत निषाद, विपिन सिंह यादव, जिला महासचिव चैधरी मंज़र यार, बीना पटेल, केतकी सिंह यादव, अरूणेश पाण्डेय, संतोष द्विवेदी, संगीताराज पासी, तरन्नुम परवीन, रीता प्रजापति, अंकित सिंह यादव, मोईन खान, जंग बहादुर सिंह मखलू, सुहैल अहमद हेमू सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
