CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जहानाबाद कस्बा के बस स्टैण्ड के समीप रविवार की देर रात पैदल जा रहे 20 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके मे ंपर ही मौत हो गयी। सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने शव को विच्छेदन हेतु भेजा।
जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला अम्बेडरकर नगर निवासी दुलारे का का पुत्र रामबरन रात लगभग 10 बजे बस स्टाप किसी काम से आ रहा था। वापस लौटते समय जब वह बस स्टाप से कुछ दूरी पर पहुंचा तभी अज्ञात वाहन उसे रौंदा हुआ निकल गया। जिससे उसकी मौके में पर ही मौत हो गयी। उधर परिजन देर रात वापस न आने पर परिजनो ने खोज बीन शुरू कर दी। लेकिन उसका कोई सुराग न लगा। सुबह राहगीरो की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। उधर जब परिजनो को इसकी जानकारी हुयी तो घर में कोहराम मच गया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का भाई रामसजीवन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now