मोहम्मदपुर के पास हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। गाजीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क पार करते समय एक बुजुर्ग महिला बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक मोहम्मदपुर गांव निवासी करीब 70 वर्षीय कुआंरिया पत्नी मोहन शनिवार दोपहर बच्चों के साथ गांव के समीप से गुजर रही थीं। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्धा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन देर शाम उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now