जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारी।
– दो सितंबर को मंडल व शक्ति केंद्र, 3-4 सितंबर को बूथ समितियों की जांच
– जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों से अभियान को गंभीरता से पूरा करने को कहा
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए भाजपा ने मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित कर समितियों के सत्यापन अभियान की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने की।
बैठक में प्रदेश संगठन की कार्ययोजना के अनुरूप मंडल से लेकर बूथ तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक ताकत उसके कार्यकर्ताओं और बूथ व्यवस्था से जुड़ी है। मजबूत बूथ व्यवस्था के माध्यम से ही पार्टी को आमजन तक और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने सत्यापन प्रक्रिया को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखने तथा प्रत्येक स्तर पर संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया।
बैठक में तय किया गया कि दो सितंबर को मंडल कार्यसमिति एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का सत्यापन कराया जाएगा, जबकि तीन और चार सितंबर को बूथ समितियों का सत्यापन होगा। इस दौरान मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी व संयोजक सहित संबंधित पदाधिकारी समन्वय बनाकर समितियों की स्थिति का सत्यापन करेंगे।
बैठक में जहानाबाद मंडल अध्यक्ष नितिन ओमर, अमौली के देवेंद्र अवस्थी, देवमई के आशुतोष अग्निहोत्री, खजुहा के रोहन श्रीवास्तव, बिंदकी नगर के पूरन सिंह, मलवां की श्वेता शुक्ला, तेलियानी के अरुण लोधी, जोनिहा के कोमल सिंह, नगर उत्तरी के संजय श्रीवास्तव, नगर दक्षिणी के दिनेश प्रसाद गुप्ता, भिटौरा के सुभाष पांडेय, हसवा के सुरेंद्र मौर्य, बहुआ के संजय सिंह, गाजीपुर के विनोद पांडेय, असोथर के रामहेत निषाद, हुसैनगंज के श्रीकांत अवस्थी, धाता के राजू लोधी, हथगाम के गणेशीलाल साहू, अल्लीपुर के राणा प्रताप सिंह, खागा के ब्रजेश सिंह, विजयीपुर की प्रीति सिंह, खखरेरू के गया पाल एवं धाता के रामनारायण शुक्ला समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला मंत्री विमलेश पांडेय ने किया।
