– किसानों का उमड़ा सैलाब, लगाए वंदे मातरम के नारे
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 18 किलोमीटर लंबी बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में क्षेत्र के हजारों किसान एवं देशभक्त शामिल हुए और पूरे रास्ते देशभक्ति के नारों व गीतों से माहौल गूंजता रहा।
युवा जिलाध्यक्ष विवेक, उपाध्यक्ष विपिन सिंह, तहसील संरक्षक एवं पूर्व प्रधान रनमन सिंह तथा युवा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक मौर्य की अगुवाई में सुबह करीब 11 बजे प्रेमनगर कस्बे के दावतपुर मोड़ से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। यात्रा भादर रोड होते हुए बुदवन से खागा तक निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने बाइक पर तिरंगा लगाकर यात्रा में हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान का संदेश देते हुए देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से क्षेत्र का माहौल देशभक्तिमय बना रहा। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की लिहाज से थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस मुस्तैद रही।
