फोटो परिचय- मलवां में पशु बाजार का उद्घाटन करते भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान व मौजूद अन्य अतिथि।

* भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने किया उद्घाटन

* पशु व्यापारियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम का दावा

CITY NEWS FATEHPUR

मलवां, फतेहपुर(CNF)। जिले के मलवां में पशु व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई पशु बाजार की शुरुआत की गई। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने फीता काटकर बाजार का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह और समाजसेवी संतोष तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बाजार के संचालक पप्पू सिंह चौहान ने बताया कि यहां प्रत्येक शुक्रवार को पशु बाजार लगेगी। इसमें आसपास के क्षेत्रों के साथ दूर-दराज से भी किसान, पशुपालक और व्यापारी पहुंच सकेंगे। उनके मुताबिक, बाजार में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। नजदीक ही मलवां थाना होने के कारण पुलिस की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि पशु बाजार के संचालन और देखरेख की जिम्मेदारी अदीब जाफर, आलोक सिंह, वरुण सिंह और तरुण सिंह संभालेंगे। संचालक ने भरोसा जताया कि बाजार में आने वाले किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह पशु बाजार क्षेत्र में पशु व्यापार का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now