बच्चों को सामग्री वितरित करती डीएम निधि गुप्ता वत्स।
– रक्तदान के साथ मरीजों और बच्चों की बांटी खुशियां
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से रेडक्रॉस भवन में रक्तदान शिविर एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम मानव बंधुत्व को केंद्र में रखकर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यकारी चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद भारत माता एवं रेडक्रॉस के संस्थापक सर जॉन हेनरी ड्यूनेंट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. राजेश मौर्य, उप प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार को भी स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर थैलेसीमिया पीड़ित बालक कृष्णा के साथ जिलाधिकारी ने केक काटा और उसे उपहार भेंट किए। रक्तदान शिविर में डॉ. निशात शहाबुद्दीन, कृष्ण कुमार सिंह, शहनूर आलम, नीरज श्रीवास्तव, ज्योत्सना श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार, मुजाहिद खान, दीपक कुमार, सचिन कुमार गुप्ता, विनोद कुमार, जगदीश मौर्य एडवोकेट और मुहम्मद बिलाल सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को जिलाधिकारी एवं डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने गोद लिए गए 21 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री भी वितरित की। इससे पूर्व सुबह डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती मरीजों को फल और बिस्कुट वितरित किए। वहीं प्राथमिक विद्यालय महाजरी कांशीराम कॉलोनी में बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर सहित खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर डॉ. रजिया सुल्ताना, रीता सिंह तोमर, साधना चैरसिया, अजीत सिंह, उमेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, राजा सिंह, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, गोरेलाल, भक्तदास, पुनीतवीर विक्रम, वेदप्रकाश गुप्ता, राशिद हुसैन सिद्दीकी, प्रशांत चतुर्वेदी, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में आजीवन सदस्य एवं रेडक्रॉस पदाधिकारी मौजूद रहे।
