filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;

फोटो परिचय-  भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष मोना शुक्ला का स्वागत करतीं महिला कार्यकर्ता।

– टोल प्लाजा से भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों से गूंजा शहर

– तांबेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद पार्टी कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत समारोह

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। भाजपा महिला मोर्चा की कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद मोना शुक्ला के फतेहपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके प्रथम जनपद आगमन को लेकर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर अपनी खुशी जाहिर की। जगह-जगह हुए अभिनंदन से राजनीतिक माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया।

मोना शुक्ला के स्वागत का सिलसिला टोल प्लाजा से शुरू होकर मलवां, गोपालनगर, नऊवाबाग, शनि मंदिर, राधा वाटिका, कपूरी ठाकुर चौराहा और तांबेश्वर चौराहे तक चला। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।

इसके बाद मोना शुक्ला ऐतिहासिक तांबेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के निकट गायत्री सिंह और ममता श्रीवास्तव के नेतृत्व में जुटीं महिला कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। धार्मिक कार्यक्रम के बाद उनका काफिला भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा, जहां जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव की अगुवाई में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में वक्ताओं ने मोना शुक्ला को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और संगठन को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

इस मौके पर दीप्ति सिंह, संगीता द्विवेदी, पूनम श्रीवास्तव, गीता गुप्ता, ममता श्रीवास्तव, मंजू शुक्ला, आयुष शुक्ला, रजनीश यादव और रवि ठाकुर समेत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now