CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। बिंदकी थाना क्षेत्र के कोरवा गांव के समीप रविवार की देर शाम करीब सात बजे चार पहिया वाहन ने तीन बाइक में टक्कर मार दिया। जिसके चलते एक बाइक में सवार ममता देवी 35 वर्ष पत्नी स्व0 प्रभात कुमार निवासी कस्बा जाफरगंज थाना जाफरगंज उसकी पुत्री पल्लवी देवी 8 वर्ष पुत्र अर्पित 10 वर्ष तथा बाइक चालक भाई सुरेंद्र कुमार 30 वर्ष निवासी दरियापुर कोतवाली बिंदकी घायल हो गए। इसी दुर्घटना में दूसरी बाइक में सवार सत्यवान सोनी 26 वर्ष पुत्र रामनारायण सोनी निवासी ग्राम जोनिहा कोतवाली बिंदकी तथा मनोज सोनी 18 वर्ष पुत्र अवध बिहारी सोनी निवासी बड़ी देवरी थाना जाफरगंज घायल हो गए। जिसमें मनोज सैनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की में मृत घोषित कर दिया जबकि सत्यवान सोनी को जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। इसी दुर्घटना में तीसरी बाइक में सवार अन्नु सोनकर 40 वर्ष पुत्र लल्लू सोनकर निवासी जोनिहा घायल हो गए। जिनको चिकित्सक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया। इस प्रकार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। जिसमें ममता देवी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now