* अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शांति भंग की आशंका पर नौ गिरफ्तार

* यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 280 वाहन चालकों के चालान

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान शांति भंग की आशंका के मद्देनजर नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 280 वाहनों के चालान किए गए।

पुलिस के अनुसार, शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पर असोथर थाना क्षेत्र से तीन, बिंदकी से एक, गाजीपुर से एक और कोतवाली क्षेत्र से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

वहीं, यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। अभियान के दौरान कुल 280 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा दो वाहनों से दो हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने, अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now