फोटो परिचय- मोधनपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते कथावाचक।

– गोवर्धन पूजा और कंस वध के प्रसंगों ने बांधा समां, भक्ति गीतों से गूंजा कथा पंडाल
– 19 अक्टूबर को होगा श्रीमद्भागवत कथा का समापन, ग्रामीणों के सहयोग से चल रहा आयोजन

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। सदर विधानसभा क्षेत्र के मोधन मंसूरपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर 11 अक्टूबर से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का रसपान कर रहे हैं। शनिवार को कथावाचक सम्राट अर्जुन चैतन्य ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन पूजा और कंस वध लीला के प्रसंग सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया।

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए भक्ति, धर्म और आस्था के महत्व को प्रस्तुत किया गया। संगीतमय भजनों और धार्मिक प्रस्तुतियों ने कथा स्थल के माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु पूरे मनोयोग से कथा का श्रवण करते नजर आए।

आयोजन को आकर्षक बनाने में कलाकार भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। आलोक यादव ढोलक, बृजकिशोर इटावा चिमटा वादन, यज्ञाचार्य ऋषिदेव कानपुर धार्मिक अनुष्ठानों और कॉमिक कलाकार सुनील यादव औरैया अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे हैं। कथा का समापन 19 अक्टूबर को होगा।

कार्यक्रम के आयोजन में कमेटी अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह और रावेन्द्र सिंह प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। त्रिभुवन सिंह यादव ने बताया कि कथा का आयोजन ग्रामवासियों और सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों में धार्मिक चेतना, भक्ति और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।

इस अवसर पर रामू यादव, पुरुषोत्तम यादव, राजन सिंह, अवधेश सिंह, गुलाब सिंह, दीपू, श्यामू, भूपेश, नितिन, विक्रम, योगेंद्र, मोहित, संतू, लोकेंद्र, राहुल, धीरेंद्र यादव, रमेश सिंह, रोहित, बबलू, विनायक, बलराज गौतम, धनराज गौतम, मेडी लाल गौतम, पन्नालाल गौतम, अरविंद गौतम, जगतपाल गौतम, मनोज गौतम, महेश सेठ, वीरेंद्र सिंह, रुद्रपाल, देव नारायण, शेरा, नागेंद्र, पुत्तन, देशराज और शारदा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now