जौहर विश्वविद्यालय को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाते सपा छात्र सभा के पदाधिकारी।
– जौहर विश्वविद्यालय के अस्तित्व को सुरक्षित रखने की उठाई मांग
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में समाजवादी छात्रसभा का सप्ताहव्यापी हस्ताक्षर अभियान दूसरे दिन भी पूरे जोश के साथ जारी रहा। गुरुवार को रामपाल मौर्य पीजी कॉलेज, घोष के मुख्य द्वार पर आयोजित अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने हस्ताक्षर कर विश्वविद्यालय को बचाने की मांग का समर्थन किया।
अभियान को संबोधित करते हुए समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज़ आलम ने कहा कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और शिक्षा के अधिकार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार को राजनीतिक दुर्भावना से ऊपर उठकर विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करनी चाहिए तथा विश्वविद्यालय के अस्तित्व को सुरक्षित रखने के लिए सकारात्मक कदम उठाने चाहिए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन दिया। समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान पूरे प्रदेश में लगातार जारी रहेगा। यदि सरकार ने विद्यार्थियों की भावनाओं की अनदेखी की, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपने आंदोलन को और तेज करेगा। इस अवसर पर समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष सुशील यादव, प्रदेश सचिव अलबक्स सौदागर, विद्यालय प्रबंधक विकल्प मौर्य, मो. शहजाद, जिला सचिव मोनू चैधरी, हुसैनगंज विधानसभा अध्यक्ष छोटू यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now