फोटो परिचय-  प्रेक्षागृह में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाग लेते डिप्टी सीएम।

– प्रबुद्धजन सम्मेलन में डिप्टी सीएम ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगा समर्थन

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। प्रदेश की सभी ग्यारह एमएलसी सीटों पर जीत हासिल करने के साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ करेंगे। यह बात सोमवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में आयोजित प्रयागराज-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रबुद्धजन सम्मेलन में कही।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व उत्तर प्रदेश विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश में सुशासन स्थापित हुआ है और बिना किसी भेदभाव के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। पारदर्शी तरीके से बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया पूरी होना युवाओं के बीच चर्चा का विषय है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी का माहौल था, जबकि भाजपा सरकार में प्रदेश के सभी 75 जिलों में बिना भेदभाव के सरकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना और प्रत्येक वर्ग को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रयागराज-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर का परिचय कराते हुए केशव मौर्य ने कहा कि वह लंबे समय से शिक्षकों और अधिवक्ताओं के बीच रहकर काम कर रहे हैं।

ऐसे में उन्हें प्रबुद्धजनों का आशीर्वाद मिलना चाहिए। सम्मेलन में राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, विकास गुप्ता, जय कुमार सिंह जैकी, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश सिंह पटेल, सुधा मौर्य, मनोज शुक्ला, रमाकांत त्रिपाठी, दिनेश बाजपेई, प्रमोद द्विवेदी, आशीष मिश्रा, मुखलाल पाल, जिला संयोजक उदय लोधी, सह संयोजक कमलेश योगी, विधानसभा संयोजक प्रवीण सिंह, पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, रेखा मिश्रा, ओम मिश्रा, सुमित द्विवेदी, स्वरूप राज सिंह जूली, रोहित तोमर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now