– वायरल वीडियो के आधार पर औंग पुलिस ने की कार्रवाई, अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद

– आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में किया पेश

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने के मामले में औंग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक युवक का तमंचा प्रदर्शित करने संबंधी वीडियो सामने आया था। वीडियो की जांच के बाद युवक की पहचान औंग थाना क्षेत्र के खदरा गांव निवासी हरिओम पुत्र अनिल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध तमंचा और 12 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

बरामदगी के आधार पर औंग थाने में मुकदमा अपराध संख्या 101/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिंदर सिंह, उपनिरीक्षक नीरज कुमार, उपनिरीक्षक मोहम्मद नौसाद, हेड कांस्टेबल महताब खान और कांस्टेबल संदीप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now