सैय्यद नाजिश रजा एडवोकेट।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हथगाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक चर्चित कांड के मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने अभियुक्तों की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। अभियुक्तों के वकीलों ने कोर्ट में दलील दिया कि प्रकरण को राजनैतिक रंग देते हुए गंभीर बनाया गया है।
अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता सै0 नाजिश रजा व जावेद खान एडवोकेट ने बताया कि शुभम पुत्र मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि तीस मार्च को शाम छह बजे वह अपने मित्र गौरव के साथ निजी कार से सेमरहा से हथगाम जा रहा था तभी एक सैकड़ा से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मेरे व मेरे दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। लोहे की राड व सरियों से इतना मारा कि हम लोग मरणासन्न हो गए। अनस व इश्तियाक सहित छह लोगों को नामजद कर दिया गया। पुलिस ने अनस व इश्तियाक को जेल भेज दिया था। अनस व इश्तियाक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सैय्यद नाजिश रजा एडवोकेट व जावेद खान एडवोकेट ने पक्ष रखा। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रकरण को राजनैतिक रंग देते हुए गंभीर बनाया गया है। इसके अलावा अन्य दलीले भी कोर्ट के समक्ष रखीं। सत्र न्यायाधीश/जनपद न्यायाधीश ने सुनवाई करते हुए सशर्त जमानत स्वीकार कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now