पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने साझा किया अनुभव

फिल्म में पहली बार स्क्रीन शेयर करने को लेकर दोनों कलाकारों ने खुशी जताई है। अदिति ने बताया कि स्क्रिप्ट पढ़ते वक्त वह लगातार मुस्कुरा रही थीं और इसकी सिचुएशनल कॉमेडी व सादगी ने उनका दिल जीत लिया। उन्होंने कहा, “पंकज सर इस तरह की कॉमेडी के माहिर हैं और उनके साथ काम करना मेरे लिए सीखने का एक शानदार मौका रहा।”

वहीं, पंकज त्रिपाठी ने भी स्क्रिप्ट की सादगी और अपनेपन की तारीफ करते हुए कहा, “यह एक ऐसी कहानी है जो धीरे-धीरे दिल में उतर जाती है। अदिति के साथ यह मेरा पहला काम है और मैं हमेशा से उनके काम का मुरीद रहा हूं।”

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

यह फिल्म 13 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव (SonyLIV) पर सीधे स्ट्रीम होने जा रही है। वरुण वी. शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, हिमांशु किशन मेहता और एलिसिया जफर ने किया है, जबकि अली अब्बास जफर इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद बृजेंद्र काला, जफर और वरुण वी. शर्मा ने मिलकर तैयार किए हैं। मुख्य जोड़ी के अलावा फिल्म में बृजेंद्र काला, मुकेश तिवारी, सुनीता राजवार, विजयंत कोहली, करण चनाना और एकलव्य चौधरी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।