filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;

फोटो परिचय-  सर सैयद डे समारोह में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित करते उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मोहम्मद असलम।

– एम्बिशन पब्लिक स्कूल में सर सैयद डे पर शिक्षाविद् के विचारों को किया गया याद

– विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और ज्ञान के प्रति समर्पण का दिया संदेश

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। शिक्षा को सामाजिक बदलाव और प्रगति का आधार बताते हुए उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मोहम्मद असलम ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जागरूकता बेहद जरूरी है। महान शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान के विचार आज भी समाज को आगे बढ़ने की दिशा दिखाते हैं। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर ज्ञान अर्जित करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की जरूरत है।

शनिवार को एम्बिशन पब्लिक स्कूल में सर सैयद अहमद खान की जयंती के अवसर पर सर सैयद डे समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहम्मद असलम, विशिष्ट अतिथि डॉ. आदिल आलम तथा विशेष अतिथि एडवोकेट मोहम्मद आसिफ और जावेद अहमद खान ने सहभागिता की। विद्यालय के चेयरमैन दिलशाद अहमद ने अतिथियों का स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन दिलशाद अहमद ने कहा कि सर सैयद अहमद खान ने शिक्षा को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम माना। उनके प्रयासों ने आधुनिक शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज के विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ वैज्ञानिक सोच, नैतिकता और आपसी सद्भाव को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

मुख्य अतिथि मोहम्मद असलम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सर सैयद का जीवन विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की सीख देता है। शिक्षा के जरिए समाज को जागरूक और सशक्त बनाने का उनका प्रयास नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और परिश्रम के बल पर अपने भविष्य को बेहतर बनाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. आदिल आलम ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या आरती सोनी ने कहा कि ज्ञान, मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के समन्वय से ही सफलता की राह तैयार होती है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now