लाला बाजार में सेंवई-सूतफेनी की खरीददारी करते लोग।
– सेंवई, सूतफेनी सहित मेवे व किराने की दुकानों पर उमड़े ग्राहक
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हजरत इब्राहिम अलै0 व हजरत इस्माइल अलै0 की याद में मनाया जाने वाला ईदुल अजहा का पर्व कल (आज) जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल दिखी। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में लोग पर्व को लेकर तैयारियों मंे जुटे रहे। सेंवई, सूतफेनी सहित मेवे व किराने की दुकानों में ग्राहक उमड़ पड़े।
बताते चलें कि मुस्लिम धर्म के नबी हजरत इब्राहिम अलै0 ने अल्लाह की रजा के लिए अपने बेटे हजरत इस्माइल अलै0 की कुर्बानी पेश की थी। अल्लाह ने उनकी इस कुर्बानी को कबूल करते हुए दुंबे (बकरे) को कुर्बान किया था। जिसके बाद से प्रत्येक वर्ष इस पर्व को ईदुल अजहा के तौर पर मनाया जाता है। बकरीद के पर्व पर तीन दिनों तक अल्लाह की रजा के लिए जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। इसके अलावा ईदुल अजहा की नमाज भी होती है। नमाज की तैयारियां जहां मुकम्मल कर ली गई वहीं घरों में बनने वाले पकवानों को लेकर भी लोग तैयारियों में जुटे रहे। बुधवार को लाला बाजार, चूड़ी वाली गली व चौक में ग्राहक उमड़ पड़े। सेंवई, सूतफेनी सहित मेवे की दुकानों पर ग्राहकों का जमावड़ा देखा गया। महंगाई की मार का कोई असर नहीं दिखाई दिया। इसके साथ ही किराने की दुकान पर भी ग्राहक देर रात तक डटे रहे।

ईदगाह में आठ बजे होगी नमाज
फतेहपुर(CNF)। ईदुल अजहा की नमाज को लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। शहरकाजी शहीदुल इस्लाम उर्फ अब्दुल्ला की ओर से जारी बयान के अनुसार ईदुल अजहा की नमाज ईदगाह में आठ बजे अदा होगी। उन्होने शहरवासियों का आहवान किया कि समय से ईदगाह पहुंचे और नमाज अपने निर्धारित समय पर खड़ी हो जाएगी।

दिन भर चलेगा कुर्बानी का दौर
फतेहपुर(CNF)। ईदुल अजहा की नमाज के बाद से ही जानवरों की कुर्बानी का दौर शुरू हो जाएगा। जिसके लिए शासन की ओर से दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। कुर्बानी खुले स्थान पर नहीं होगी। कुर्बानी की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं होगा। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में बनाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now