कार्यालय में फरियादियों की शिकायतें सुनतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स।
– डीएम ने सुनीं 74 अर्जियां, निस्तारण के निर्देश
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां दूर-दराज गांवों और कस्बों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के समक्ष रखीं। जनता की फरियाद सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, सड़क, पेंशन और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में कुल 74 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट परिसर में पूरे समय फरियादियों की आवाजाही बनी रही और अधिकारी भी समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय दिखाई दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को न्याय और राहत दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now