– तीन अगस्त से शुरू होगा एक माह का प्रशिक्षण
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्वरोजगार की राह तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। निदेशालय खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जिले में एक माह का निःशुल्क कुकरी एवं बेकरी प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र पटेल नगर चैराहा के प्रभारी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 अगस्त से 3 सितंबर तक संचालित होगा। इसमें नवउद्यमी, होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा। आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अगस्त तक अपना आवेदन पत्र प्रशिक्षण केंद्र में जमा कर सकते हैं। प्रभारी ने बताया कि प्रशिक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यदिवस में राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र पटेल नगर चैराहा पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9170892280 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now