पुलिस टीम की गिरफ्त में चोर।
– पांच शटरिंग प्लाई व एक बाइक बरामद
CITY NEWS FATEHPUR
बिंदकी, फतेहपुर(CNF)। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया जिसके पास से चोरी की गई पांच शटरिंग प्लाई व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया।
कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शातिर चोर दीपू पुत्र नरेश निवासी ग्राम डीघ कोतवाली बिंदकी को चोरी की पांच शटरिंग प्लाई तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now