– सड़क किनारे खड़े होकर कर रहे थे वाहन की जांच, मौके पर तोड़ा दम

– प्रयागराज से आगरा जाते समय खागा क्षेत्र में हुआ हादसा

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। खागा कोतवाली क्षेत्र में एनएच-2 पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक एवं मालिक की जान चली गई। वाहन का टायर चेक करने के लिए सड़क किनारे उतरे 45 वर्षीय अतुल सिंह कुशवाहा को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी शिवनाथ कुशवाहा के पुत्र अतुल सिंह कुशवाहा ट्रक चलाने के साथ उसके मालिक भी थे। बताया जाता है कि वह ट्रक लेकर प्रयागराज से आगरा की ओर जा रहे थे। खागा क्षेत्र में एनएच-2 पर देर रात उन्होंने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और टायर की स्थिति देखने के लिए नीचे उतरे।

इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now