सिटी न्यूज फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन ताम्बेश्वर मंदिर परिसर में समाजसेवी शिवांश चौरसिया के जन्मदिन पर भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक पवन कुमार चौरसिया के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शिवांश चौरसिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में तुलसीराम, राधेश्याम चौरसिया, रवि चौरसिया, ओम प्रकाश चौरसिया सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
