फोटो परिचय- पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।

– नवरात्र समेत आगामी पर्वों को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

– संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता और अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर

अज़हर उद्दीन

सिटी न्यूज़ फतेहपुर

फतेहपुर(CNF)। आगामी त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों की आड़ में हुड़दंग, अराजकता या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने नवरात्र समेत अन्य पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारा कायम रहे।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, सभी क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष, आरआई रेडियो, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, विभिन्न शाखाओं के प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now