दुबई लग्जरी कार्टन प्रतिष्ठान का फीता काटकर उद्घाटन करते भाजपा जिलाध्यक्ष।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। शहर के ज्वालागंज स्थित दुबई लग्जरी कार्टन प्रतिष्ठान का सोमवार को मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन समारोह में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजकुमार मौर्या ने भी अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रतिष्ठान संचालक को शुभकामनाएं दीं। संचालक मो. असगर ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बताया कि उनके प्रतिष्ठान में मेट्रो सिटी की तर्ज पर लग्ज़री स्टाइल के आफिस एव घरों में लगने वाले पर्दे उपलब्ध है। जिसमे कारोलर ब्लाइंड, जेब्रा ब्लाइंड, लक्ज़री पर्दे आर्डर देने के उपरांत तैयार कराये जाते है। अतिथियों ने प्रतिष्ठान के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह प्रतिष्ठान शहरवासियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर आफताब सभासद, शादाब, भिक्खु मामा सभासद, नजमी कमर, सिकंदर अली, अशरफ, डॉ अफा उल्लाह, बबलू, सोहेल, शहजाद अनवर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
