रक्तदान करते फाउंडेशन के सदस्य।
– सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सात सदस्यों ने निभाया मानवता का धर्म
CITY NEWS FATHPUR
फतेहपुर(CNF)। जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने एक बार फिर मानवता और सामाजिक सेवा की मिसाल पेश की। संस्था के सात सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर गंभीर मरीजों की मदद की, जिसमें एक दुर्लभ एबी निगेटिव रक्त समूह का रक्तदान भी शामिल रहा।
शादीपुर निवासी नूर जहां पत्नी स्व. नसीम अहमद शहर के निजी अस्पताल शांति मिशन में गंभीर हालत में भर्ती थीं। चिकित्सकों ने उनकी जान बचाने के लिए तत्काल एबी निगेटिव रक्त की आवश्यकता बताई। यह दुर्लभ ब्लड ग्रुप होने के कारण परिजन काफी परेशान थे और रक्त की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। जैसे ही मरीज की आवश्यकता की जानकारी सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा की गई, संस्था के सक्रिय सदस्य एवं राष्ट्रीय लोक दल के क्षेत्रीय महासचिव आकाश सिंह भदौरिया बिना देर किए मानस रक्तकेंद्र पहुंचे और अपना दुर्लभ एबी निगेटिव रक्तदान कर महिला मरीज की मदद की। आकाश सिंह भदौरिया की इस पहल से प्रेरित होकर संस्था के अन्य सदस्यों ने भी रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में आकाश सिंह भदौरिया, मोहम्मद मुश्तबा सिद्दीकी, मोहम्मद हशान, अब्दुल फरहद, अब्दुल अशफ़ाक़, जगदीश और राहुल कुमार यादव शामिल रहे। सभी ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। रक्तदान अभियान के सफल समापन पर मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके इस जीवनदायी योगदान की सराहना की। इस दौरान उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज साहू, सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के अनीश अहमद एवं गुरमीत सिंह, जबकि मानस रक्तकेंद्र से अमन यादव, अनामिका और विष्णु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now