CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद की थाना किशनपुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार थाना किशनपुर में दर्ज मु0अ0सं0 47/2026, धारा 74/333/115(2)/351(3)/64(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार पुत्र राममिलन निषाद निवासी ग्राम मिहुंवापुर मौजा रायपुर भसरौल थाना किशनपुर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजय बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल आशुतोष, कांस्टेबल बृजेश कुमार मौर्य की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now