पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपता ताजिया कमेटी का प्रतिनिधिमंडल।
– जुलूस वाले मार्गों की साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं कराने की मांग
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। संभावित 17 जून से प्रारंभ होने वाले मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की मांग को लेकर शनिवार को ताजिया एवं अलम इंतेजामिया कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका परिसर पहुंचा। जहां पालिकाध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट को ज्ञापन सौंपकर जुलूस वाले मार्गों की व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने की मांग की।
पालिकाध्यक्ष को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से मोहर्रम से पूर्व नगर क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न नागरिक समस्याओं के समाधान की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ताजिया एवं जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई, नालियों की सफाई, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को समय रहते दुरुस्त कराया जाए, ताकि मोहर्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पालिकाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मोहर्रम पर्व को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कराई जाएंगी। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष चैधरी मोईन राईन, महासचिव वारिस उद्दीन एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद, उपाध्यक्ष चैधरी अब्दुल सलाम, इंतजामकार फरीद खां, इब्राहिम शाह, लल्लू राईन, नईम भंडारी, सलमान रियाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
