CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गाजीपुर पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 103/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया। वहीं मामले में वांछित अभियुक्त सचिन पुत्र स्व. सर्वेश रैदास निवासी कस्बा व थाना गाजीपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरिनाथ सिंह, कांस्टेबल अभिजीत पाण्डेय एवं महिला कांस्टेबल पूनम सिंह शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now