CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। किशनपुर थाना क्षेत्र के मीनातारा खरखरा गांव में सोमवार रात घरेलू बिजली का करंट लगने से 38 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी धर्मराज का पुत्र वेद प्रकाश रात करीब नौ बजे घर में पंखे का प्लग लगा रहा था। इसी दौरान अचानक वह बिजली की चपेट में आ गया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
