फोटो परिचय- किसानों को सहायता राशि के प्रतीकात्मक चेक प्रदान करते जनप्रतिनिधि।

– मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नौ लाख से अधिक किसानों के खातों में भेजे 493 करोड़ रुपये

– फतेहपुर में जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को सौंपे प्रतीकात्मक चेक

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान के बाद किसानों को आर्थिक सहारा देने के लिए प्रदेश सरकार ने राहत राशि जारी की है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से डीबीटी के जरिए प्रदेश के नौ लाख से अधिक किसानों के खातों में 493 करोड़ रुपये की कृषि निवेश अनुदान राशि हस्तांतरित की। इसके तहत फतेहपुर के 801 किसानों को कुल 28 लाख 12 हजार 290 रुपये की सहायता मिली।

कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन और राशि हस्तांतरण का सजीव प्रसारण किया गया। इस मौके पर जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल और अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थी किसानों को प्रतीकात्मक डेमो चेक वितरित किए।

जिले में सहायता पाने वाले किसानों में बिंदकी तहसील के अभयपुर गांव के 517, गलाथा के 151 और कौड़िया गांव के 133 किसान शामिल हैं। ये किसान बाढ़, अतिवृष्टि और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति के चलते प्रभावित हुए थे।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आपदा से प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित आवेदनों का शीघ्र सत्यापन कराकर पात्र किसानों को भी नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि फसल बर्बाद होने से पैदा हुई आर्थिक परेशानियों से उन्हें राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now