CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम चक मुगल में गुरूवार की सुबह मानसिक तनाव के चलते 18 वर्षीय युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार चकमुगल गांव निवासी बकरीदी का पुत्र बल्लू ने गुरूवार की सुबह घर के अन्दर फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में घटना के बाबत जानकारी मृतक का ममेरा भाई मो0 अली ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now