– खागा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा, पूछताछ के बाद न्यायालय में किया पेश

– एसपी के निर्देश पर वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कार्रवाई

CITY NEWS FATEHPUR

खागा, फतेहपुर(CNF)। शादी का भरोसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को खागा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के मुताबिक अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को खागा पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 372/2026 से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुशील सिंह पुत्र जयकरन सिंह निवासी ग्राम सत्तीबाग, मजरे कस्बा सोहन, थाना खागा के रूप में हुई है।

मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है और वह पुलिस की तलाश में था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजबहादुर यादव, कांस्टेबल मोहित सिंह और कांस्टेबल शैलेश कुमार यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now