फोटो परिचय-  धीर सिंह फिलिंग स्टेशन का फीता काटकर शुभारंभ करते धीर सिंह।

* धीर सिंह फिलिंग स्टेशन का फीता काटकर किया गया उद्घाटन

* ग्राहकों को सही माप में ईंधन के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। राधानगर-गाजीपुर मार्ग पर बड़नपुर चौराहे के समीप भारत पेट्रोलियम के नए प्रतिष्ठान धीर सिंह फिलिंग स्टेशन की शुरुआत हो गई। उद्घाटन समारोह में धीर सिंह ने फीता काटकर पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया। नए पेट्रोल पंप के संचालन से स्थानीय लोगों और मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को ईंधन भरवाने में सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर पेट्रोल पंप संचालक सुभाष सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतिष्ठान की सुविधाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को पारदर्शी व्यवस्था के तहत निर्धारित माप में ईंधन उपलब्ध कराना प्राथमिकता रहेगी। साथ ही वाहन चालकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए टायरों में मुफ्त हवा भरने की सुविधा भी दी जाएगी।

महिलाओं और छोटे बच्चों की सुविधा के लिए फिलिंग स्टेशन पर फीडिंग रूम की व्यवस्था की गई है। इससे सफर के दौरान शिशुओं को दूध पिलाने वाली माताओं को सहूलियत मिलेगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस पेट्रोल पंप के शुरू होने पर क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता जताई और संचालक को नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन समारोह में उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, पप्पू सिंह चौहान, श्रवण कुमार सिंह, आशीष सिंह चौहान, अश्वनी सिंह चौहान, दिलीप सिंह चौहान, दिलीप सिंह परिहार, संदीप सिंह चौहान और उदय राज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now