फोटो परिचय: बहार फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स का उद्घाटन करते व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे। इस अवसर पर व्यापारी व अन्य गणमान्य लोग।

फतेहपुर(CNF)। चौक बाजार स्थित तकिया चांद शाह के निकट बहार फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने फीता काटकर किया। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर आमीन अहमद सानू ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स की विभिन्न रेंज किफायती दरों पर उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि मध्यमवर्गीय परिवारों को शादी-विवाह सहित अन्य अवसरों पर एक ही स्थान से खरीदारी का लाभ मिल सके।

उद्घाटन समारोह में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अलावा कांग्रेस, भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े लोग मौजूद रहे। इनमें सरदार वरिंदर सिंह, निजामुद्दीन, प्रकाश सिंह, सत्य भगवान, ताजुद्दीन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, देवी प्रकाश दुबे, अहमद खान और अब्दुल आरिफ सहित अन्य लोग शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now