फोटो परिचय- बेटी राध्या के जन्मदिन पर रक्तदान करने वाले राजेश कुमार को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित करते रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव।

– नवरात्रि के पावन अवसर पर मानव सेवा की मिसाल पेश कर दिया जरूरतमंदों की मदद का संदेश

– रक्तकेंद्र में सम्मानित हुए रक्तदाता, केक काटकर मनाया गया बिटिया राध्या का जन्मदिन

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए राजेश कुमार ने अपनी बेटी राध्या के जन्मदिन और नवरात्रि के पावन अवसर पर पहली बार रक्तदान किया। मानस रक्तकेंद्र में आयोजित इस पहल के जरिए उन्होंने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होने और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिए आगे आने का संदेश दिया।

राजेश कुमार ने रक्तदान करने की इच्छा सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य नागेन्द्र सिंह के सामने रखी। इसके बाद वह नागेन्द्र सिंह के साथ मानस रक्तकेंद्र पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान कर बेटी के जन्मदिन को समाजसेवा से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि विशेष अवसरों पर रक्तदान करके किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का प्रयास किया जा सकता है। रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है, इसलिए सक्षम लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए।

रक्तदान के बाद मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव ने राजेश कुमार को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद नागेन्द्र सिंह की मौजूदगी में बिटिया राध्या ने जन्मदिन का केक काटा। उपस्थित लोगों ने उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के गुरमीत सिंह, नागेन्द्र सिंह और अंशु पटेल के साथ मानस रक्तकेंद्र के डॉ. कैलाश पटेल, प्रभारी अमन यादव तथा लैब टेक्नीशियन अनामिका पाल मौजूद रहीं। सभी ने राजेश कुमार की पहल की सराहना करते हुए रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now