फोटो परिचय- महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण करते समाज के लोग।

– प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

– समानता, सहयोग और परोपकार के सिद्धांतों को अपनाने पर जोर

सिटी न्यूज फतेहपुर

फतेहपुर(CNF)। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। इस दौरान वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन के विचारों को आत्मसात करने और समाज में एकता, समानता व भाईचारे को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

परिषद के जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल ने महाराजा अग्रसेन को त्याग, सहयोग और समानता का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। प्रधान महामंत्री विनोद गुप्ता ने कहा कि ‘एक ईंट और एक रुपया’ का सिद्धांत समाज में परस्पर सहयोग और समतामूलक व्यवस्था की प्रेरणा देता है।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी संजय गुप्ता ने देशहित में त्याग और बलिदान की भावना अपनाने पर जोर दिया। पेंशनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष काली शंकर श्रीवास्तव ने समाज और राष्ट्र के विकास में वैश्य एवं व्यापारी वर्ग के योगदान को रेखांकित किया। वहीं, प्रदेश कार्यवाहक युवा अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल ने युवाओं से महाराजा अग्रसेन के विचारों को अपनाकर देश की प्रगति में योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम में विनोद कुमार गुप्ता, अरुण जायसवाल, बृजेश सोनी, शैलेंद्र शरण सिंपल, काली शंकर श्रीवास्तव, वेद प्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, संजीव अग्रवाल, नारायण बाबू गुप्त, मनीष गुप्त, महिला अध्यक्ष उमा शरण, विनय शरण, गुड्डू मोदनवाल, अमित गुप्ता, गौरव शरण, बल्लभ रस्तोगी, सतीश साहू, सुनील गुप्ता एडवोकेट, विनोद मोदनवाल, सतेंद्र अग्रहरि, सुशील गुप्ता फौजी, रज्जन गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वरिष्ठजनों के साथ बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने सहभागिता की। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now