– पांच किलो दूषित लड्डू कराया नष्ट
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। स्वतंत्रता दिवस को लेकर मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को सघन जांच अभियान चलाया। बूंदी के लड्डू की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शहर से लेकर हुसैनगंज तक नौ मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गुणवत्ता पर संदेह होने पर बूंदी के लड्डू के चार नमूने जांच के लिए लिए गए, जबकि हुसैनगंज में पांच किलोग्राम दूषित लड्डू मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ और जिलाधिकारी के आदेश पर सहायक आयुक्त खाद्य के निर्देशन में टीम ने यह कार्रवाई की। अभियान के दौरान तांबेश्वर मंदिर के पास स्थित नीरू पत्नी अजय कुमार और राममिलन पुत्र राकिशोर की मिठाई की दुकानों से बूंदी के लड्डू के एक-एक नमूने लिए गए। इसके बाद बुलट चैराहा स्थित हाइड एंड आउट्स स्वीट्स से भी बूंदी के लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया। हुसैनगंज में नारायण स्वीट, विश्वास स्वीट और राहुल स्वीट का निरीक्षण किया गया। राहुल स्वीट से बूंदी के लड्डू का नमूना लिया गया। जांच के दौरान पांच किलो दूषित लड्डू मिलने पर उसे तत्काल नष्ट कराया गया। विभागीय टीम ने सभी दुकानदारों को मिठाइयों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार अभियान में कुल चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद नमूनों में मिलावट अथवा गुणवत्ता मानक के विपरीत स्थिति पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार, अनुराधा कुशवाह और देवेश मिश्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now