CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव चिल्ली में सुबह बरामदे में बंधी बकरियों को खोलते समय मकान की कच्ची छत भरभरा कर ढह जाने से 55 वर्षीय वृद्धा की मलबे में दबकर मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
ग्राम चिल्ली निवासी राम बहादुर उत्तम के मकान से जुड़ा हुआ बड़े भाई स्व0 राम औतार के मकान के बरामदे में नित्य की भांति राम बहादुर की बकरियाँ बधी थी। जिन्हें चारा खिलाने के लिए शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे राम बहादुर की 55 वर्षीय पत्नी विष्मा देवी जेठ के बरामदे में बधी बकरियों को अपने यहाँ ले जाने के लिए गयी थी कि इसी बीच अचानक बरामदे की कच्ची छत भर भरा कर गिर गयी जिसमें बृध्दा मलवे में दब गयी। जब तक परिवार व मोहल्ले के लोग पहुँच कर मलबा हटाते ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी योगेश कुमार उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार यादव हमराही फोर्स के साथ पहुँच कर शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जबकि बकरियाँ बरामदे में खड़े ट्राली रिक्सा के नीचे हो जाने से वह बाल बाल बच गयी। दिवंगत वृद्धा के तीन पुत्रियाँ है जिनका रो रोकर बेहाल है। सूचना पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौपी है। क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल घटना की सूचना पर गाँव चिल्ली पहुँच कर शोकाकुल परिवार से मिल कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now