तिरंगा यात्रा में भाग लेते प्रभारी मंत्री व साथ मंे भाजपा जिलाध्यक्ष।
– भव्य तिरंगा यात्रा में प्रभारी मंत्री ने लिया हिस्सा, शहीदों को किया नमन
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय, वंदे मातरम् व अमर शहीदों के जयघोष के साथ निकले राष्ट्रभक्तों का उत्साह देखते ही बना। पटेल नगर चैराहे से शुरू हुई यात्रा ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक, ज्वालागंज पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, मंडल व मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता की।
यात्रा का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ज्वालागंज स्थित अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक पहुंची। समापन पर अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कार्यक्रम को संबोधित कर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने यात्रा में शामिल सभी लोगों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल व जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कल्यानपुर पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विश्वनाथ खन्ना के घर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके परिजनों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में विधायक राजेंद्र पटेल, जय कुमार सिंह जैकी, पूर्व मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, विक्रम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, प्रभुदत्त दीक्षित, दिनेश बाजपेई, प्रमोद द्विवेदी, आशीष मिश्रा, पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, नीरज सिंह, सुनीता गुप्ता, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, प्रवीण सिंह, विकास पासवान, ओम मिश्रा, विमल पांडेय, संतोष गुप्ता, रामबहादुर पासवान, प्रसून तिवारी, अखिलेश कुमार, विवेक श्रीवास्तव, राधा साहू, गीता सिंह, अमित शिवहरे, मधुराज विश्वकर्मा, ज्योति प्रवीण सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
