फोटो परिचय-  मिशन शक्ति अभियान की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और साथ में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय।

– डीएम और एएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना, अधिकारों व आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक होंगी महिलाएं

 

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जिले में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ किया गया। सोमवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें महिला पुलिस कर्मियों के साथ विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लेकर नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया।

रैली के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा के महत्व, कानूनी अधिकारों और आत्मनिर्भर बनने के अवसरों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आमजन से महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए सहयोग करने की अपील की गई।

अभियान के तहत महिलाओं को पुलिस हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर और महिला कल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध सहायता सेवाओं से परिचित कराना है, ताकि संकट की स्थिति में वे समय पर मदद प्राप्त कर सकें।

मिशन शक्ति के इस चरण में जागरूकता गोष्ठियों, स्कूटी रैली और अन्य कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी। अभियान के माध्यम से उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, मिशन शक्ति प्रभारी, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now