– दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित होगी लोक अदालत
– लंबित व प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से होगा समाधान

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार, 12 सितंबर को द्वितीय शनिवार के अवसर पर दीवानी न्यायालय परिसर फतेहपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत का उद्घाटन सुबह 10 बजे जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुधीर कुमार करेंगे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों के साथ ही प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का भी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। इसका उद्देश्य पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत दिलाते हुए आपसी सहमति के माध्यम से विवादों का शीघ्र समाधान कराना है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकार आपसी सहमति से अपने विवादों का निस्तारण करा सकते हैं। इससे न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि पक्षकारों को न्यायिक प्रक्रिया की लंबी अवधि से भी राहत मिलती है।

राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों से सुबह 9:45 बजे जनपद न्यायाधीश के मीटिंग हाल में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now