बैठक में भाग लेते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
– अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में लिया निर्णय
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक बुधवार को चैक स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों के हितों, संगठन के विस्तार तथा उद्योगों को बढ़ावा देने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी संजय गुप्ता एवं संगठन के संरक्षक विनोद गुप्ता रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पप्पन रस्तोगी उपस्थित रहे।
जिला प्रभारी संजय गुप्ता व संरक्षक विनोद गुप्ता ने कहा कि जल्द ही जनपद की सभी विधानसभाओं में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जा सके। साथ ही उद्योगों को बढ़ावा देने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों के साथ विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे। विशिष्ट अतिथि पप्पन रस्तोगी ने कहा कि जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ होने वाली बैठकों में केवल वास्तविक सर्राफा एवं स्वर्णकारी व्यवसाय से जुड़े व्यापारी ही प्रतिभाग करें। यदि कोई बाहरी व्यक्ति, जिसके पास सर्राफा या स्वर्णकारी फर्म से संबंधित जीएसटी एवं आयकर रिटर्न (आईटीआर) नहीं है, व्यापारियों के प्रतिनिधि के रूप में शामिल होकर उनकी ओर से बात करेगा, तो उसके विरुद्ध उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने कहा कि जिले के अनेक व्यापारी अभी भी जीएसटी पंजीकरण नहीं करा पाए हैं। संगठन व्यापारियों को इसके प्रति जागरूक करेगा तथा तहसील स्तर पर जीएसटी विभाग के सहयोग से विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जीएसटी पंजीकरण से जहां प्रदेश सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी, वहीं पात्र व्यापारियों को 10 लाख रुपये तक के दुर्घटना बीमा जैसी सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिल सकेगा। बैठक में राधेश्याम हयाराण, धर्मेंद्र गुप्ता, शैलेन्द्र शरण, मोहम्मद आसिफ एडवोकेट, संजय जौहरी, विकास गुप्ता, धीरज बाल्मीकि, दीपू सिंह, रवि गुप्ता, अर्पित रस्तोगी, मोहम्मद अलीम, गाजी, गुड्डू मोदनवाल, सुरेन्द्र वर्मा, मोहम्मद अनीस, मोनू गुप्ता, प्रदीप कश्यप, डॉ. रामू गुप्ता, मोहम्मद अमीर, मोहम्मद मुकीम, सोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now