CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय आरोपी को हथगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत हथगांव पुलिस को सोमवार को सफलता मिली। पुलिस के अनुसार आरोपी चन्दन पुत्र बद्री प्रसाद, निवासी ग्राम मनकापुर, थाना खखरेरु के खिलाफ थाना हथगांव में मुकदमा अपराध संख्या 117/2026, धारा 69, 351(3) एवं 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।

पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी चन्दन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाकर पूछताछ एवं अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। अपराध में संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका वर्मा, आरक्षी विक्की पटेल तथा महिला आरक्षी कोमल गुप्ता शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now