फोटो परिचय-  पार्टी कार्यालय में अय्यूब अहमद का माला पहनाकर स्वागत करते सपाई।

बाइक जुलूस के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे समर्थक, कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

सिटी न्यूज फतेहपुर

फतेहपुर(CNF)। बहुजन समाज पार्टी के नेता एवं सदर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे अय्यूब अहमद के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद रविवार को जिले में उनका जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

लखनऊ स्थित सपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अय्यूब अहमद पहली बार जिला कार्यालय पहुंचे थे। उनके स्वागत में समर्थकों ने बाइक और चार पहिया वाहनों के साथ जुलूस निकाला। बिंदकी बस स्टाप से शुरू हुआ जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर पार्टी कार्यालय पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारेबाजी की।

पार्टी कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए अय्यूब अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने सपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि पार्टी लंबे समय से पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों समेत समाज के सभी वर्गों के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाती रही है।

उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और सामाजिक न्याय की अवधारणा को आगे बढ़ाने की बात कही। अय्यूब अहमद ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए को मजबूत आधार बनाकर समाजवादी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगी। उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार दोबारा बनने का विश्वास जताया।

सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि अय्यूब अहमद के पार्टी में आने से जिले में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उनके राजनीतिक अनुभव और व्यापक जनसंपर्क का लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सपा प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

स्वागत समारोह में सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य, जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन यादव, समरजीत सिंह, बीना पटेल, वीरेंद्र यादव, महेंद्र बहादुर उर्फ बच्चा सिंह, अरुणेश पांडेय, मो. आजम खान, संगीता राज पासी, अमित मौर्य, कुश वर्मा, सऊद अहमद, सुहैल अहमद हेमू, हीरालाल साहू, दीपक यादव, सिद्धार्थ कोरी, सुशील दोषी, शकील अकबर, परवेज आलम, अंकित यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now