– पीड़ित का आरोप: जबरन समझौता कराकर तीन दिन में जगह खाली करने की मिली धमकी
सिटी न्यूज फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। समझौते के लिए जयरामनगर चौकी बुलाए युवक को पुलिस ने विपक्षी के सामने कमरा बन्द कर लात घूसों से बुरी तरह पीटने के बाद उससे पुलिस ने समझौता जबरन लिखवा लिया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के उरदौली गांव निवासी सत्यप्रकाश पुत्र रामबहादुर 37 वर्ष को शनिवार की दोपहर जयरामनगर चौकी में बहाने से बुलाकर पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और उससे जमीन के कागज में समझौता लिखवा लिया। उधर पत्नी सरला घायल को उपचार लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान पीड़ित सत्य प्रकाश ने बताया कि उसकी सवा 6 बिस्वा जमीन राधानगर थाना क्षेत्र के नेवलापुर में है। जिस पर रामचन्द्र उमराव उसकी जमीन को हडपना चाहता है उसका आरोप है कि कुछ जमीन अपने कब्जे में ले लिया है। उसने बताया कि शनिवार को दो गार्ड उसके घर आये और कहा कि साहब ने समझौता करने के लिए बुलाया है। जिस पर दम्पति चौकी पहुंचे जहां पुलिस ने सत्यप्रकाश को कमरे में ले लिया। जहां पहले से ही कमरे में रमेश चन्द्र उमराव अपने वकील के साथ बैठा था। पीडित का आरोप है कि अन्दर जाते ही पुलिस ने कमरा बन्द कर भद्दी-भद्दी गाली देते हुये उसे लात घूसों से बुरी तरह मारा पीटा और कहा कि तीन दिन के अन्द अगर तुमने जगह खाली नहीं किया तो तुम्हारे खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज देंगे। इसका विरोध जब पति ने किया तो उसे भी डराया धमकाया। वहीं सदर अस्पताल में मौजूद साला उपेन्द्र ने बताया कि जब वह वीडिओ बना रहा था तो पुलिस ने उसका मोबाइल छीन कर वीडीओ डिलीट कर दिया। पीडित का कहना है कि उसे इंसाफ देने बजाय विपक्षी का पुलिस साथ दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now