फोटो परिचय-  सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना देकर प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मी।

– सीएमओ कार्यालय में गरजे संविदा स्वास्थ्यकर्मी, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी

– सोमवार को लखनऊ में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, जिले से बड़ी संख्या में कर्मियों के पहुंचने का दावा

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना देकर शासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने सबसे प्रमुख मांग समान कार्य के लिए समान वेतन लागू किए जाने की उठाई।

जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि एनएचएम के तहत कार्यरत संविदा कर्मी स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूती दे रहे हैं, लेकिन उन्हें उनके कार्य के अनुरूप वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसी के विरोध में जिले के विभिन्न सीएचसी और पीएचसी पर तैनात कर्मियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर धरना दिया।

उन्होंने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में शुक्रवार को भी सीएचसी-पीएचसी स्तर पर धरना जारी रहेगा। शनिवार को जिलेभर के एनएचएम कर्मचारी एकजुट होकर सीएमओ कार्यालय पहुंचेंगे और सामूहिक रूप से प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सोमवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन में शामिल होने के लिए कर्मचारी राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे।

संघ ने स्पष्ट किया कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। धरने में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत सिंह, दीपक सचान, राकेश कुमार, प्रशांत, प्रियंका पाल, रिंकू द्विवेदी, आशा देवी और रंजना सिंह समेत बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now