CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। परिजनों के साथ फर्स पर सोई 10 वर्षीय किशोरी को रविवार रात जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी मौत हो गई। सांप काट लेने के बाद सुबह 6 बजे तक वहीं बैठा रहा परिजनों की नींद टूटी सांप को देख कोहराम मच गया।
मामला बकेवर थाना क्षेत्र के बाका अकबराबाद गांव का हैं। किसान अरविंद कुशवाहा उसकी पत्नी सुशीला देवी, 10 वर्षीय पुत्री कोमल सहित अन्य परिवार के लोग रविवार को रात खाना खाने के बाद फर्स पर सो गए। तभी जहरीले सांप ने कोमल को गर्दन में काट लिया। सुबह परिजनों की नींद टूटी तो देखा जहरीला सांप उनके पास बैठा हैं देख लोगों के होश उड़ गए। चीख-पुकार मचने पर सभी लोग भागे लेकिन किशोरी कोमल उठ नहीं सकी। जीवित होने की आंशका पर परिजन आनन फानन किशोरी को लेकर सीएचसी आये जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। परिजनों में रो रोकर बुरा हाल हैं। सूचना पाते पुलिस पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने की कार्रवाई शुरू कर दिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now