फोटो परिचय-  मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी को संबोधित करते सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह।

– सपाइयों ने पुष्प अर्पित कर बहुजन आंदोलन में उनके योगदान को किया याद

– गोष्ठी में वंचित वर्गों के अधिकार और राजनीतिक भागीदारी पर हुई चर्चा

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। बहुजन समाज को संगठित कर सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों के लिए जागरूक करने वाले मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर समाजवादी पार्टी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सामाजिक परिवर्तन के लिए किए गए उनके संघर्ष को याद किया। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में उनके सिद्धांतों और सामाजिक न्याय की अवधारणा पर विचार रखे गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने दलितों, पिछड़ों और समाज के वंचित तबकों को एकजुट कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया। बहुजन आंदोलन को नई दिशा देने के साथ उन्होंने राजनीतिक व्यवस्था में वंचित समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन समानता, सामाजिक सम्मान और अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज में बराबरी और न्याय की स्थापना के लिए प्रासंगिक हैं।

गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस मौके पर विपिन यादव, बाबू सिंह कुशवाहा, पार्टी प्रवक्ता एडवोकेट जगदीश सिंह, रामतीरथ परमहंस, हीरालाल निषाद, मनोज यादव, हीरालाल साहू, सुमित साहू, नरेंद्र प्रजापति, आशीष नामदेव, धर्मपाल पटेल, सुहैल खान हेमू, एडवोकेट विवेक उमराव, वीरेंद्र साहू, ज्ञान सिंह, नरेश कोरी, विमलेश पटेल, राम गुलाम जाटव, प्रमोद यादव, कुलदीप यादव, अविनाश सिंह, शैलेंद्र मिश्रा राजू, बालचंद, विष्णु दयाल द्विवेदी, कमल सिंह, तेज यादव और कामता प्रसाद समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now