CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। आगामी सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सुल्तानपुर घोष परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कांवड़ सेवा समितियों के साथ यात्रा मार्ग, गंगा घाटों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की।
थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह चंदेल ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शासन की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उन्होंने डीजे प्रतियोगिता और तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। उपनिरीक्षक आनंद वर्मा ने कांवड़ यात्रा के निर्धारित रूट एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की। बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं सुझावों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया गया। बैठक के दौरान प्रेमनगर के युवा समाजसेवी आशुतोष मोदनवाल ने थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह चंदेल को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नागेश्वर धाम के महंत देवगिरी, बोल बम कांवड़िया संघ सेवा समिति अल्लीपुर के अध्यक्ष नितिन गुप्ता, अंकित कौशल, अमित मोदी, अतुल मौर्य, वीरेंद्र कुमार मौर्य प्रधान, राजेश यादव, अनवर खान प्रधान, नदीम अहमद, सुग्रीव यादव, गंगा पाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now